30 जून। आईसीसी विश्व कप-2019 में आज एजबेस्टन मैदान पर भारत का सामना मेजबान इंग्लैंड से है। भारत सेमीफाइनल में जाने से एक अंक की दूरी पर है तो वहीं इंग्लैंड को सेमीफाइनल में जाने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा। 

Advertisement

मौजूदा फॉर्म को अगर देखा जाए तो भारत का पलड़ा भारी है, क्योंकि अभी तक वह अजेय है। वहीं, इंग्लैंड को श्रीलंका और पाकिस्तान से अप्रत्याशित हार मिली हैं जिसके कारण उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की स्थिति डगमगाई हुई है। 

Advertisement

इंग्लैंड को बीते मैचों में मिली हार का भूत सता रहा है तो वहीं भारत को बीते मैचों में लचर प्रदर्शन करने वाली बल्लेबाजी का, खासकर नंबर-4 के बल्लेबाज का। 

मौसम अपडेट

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, पूरे दिन धूप खिली रहने की संभावना है और दिन का तापमान न्यूनतम 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इसका मतलब ये है कि बारिश की गुंजाइश नहीं है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार