26 जून। आईसीसी विश्व कप-2019 में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए पाकिस्तानी क्रिके टीम को अगले मैच में बुधवार को एजबेस्टन में न्यूजीलैंड का सामना करना होगा। पाकिस्तान इस स्थिति में है कि उसके लिए इस टूर्नामेंट में अब हर मैच करो या मरो की लड़ाई है। अंतिम-4 में जाने के लिए पाकिस्तान को अब अपने सभी मैच जीतने ही होंगे। उसने अभी तक दो मैच जीते हैं और दोनों बड़ी टीमों- इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीते हैं। 

Advertisement

पिछले मैच में पाकिस्तान ने हैरिस सोहेल को मौका दिया था और उन्होंने मौका का पूरा फायदा उठाते हुए बेहतरीन अर्धशतक जमाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सोहेल से यही उम्मीद होगी। वहीं बाबर आजम, मोहम्मद हफीज को भी बड़ी भूमिका निभानी होगी। फखर जमन से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी। 

Advertisement

गेंदबाजी में मोहम्मद आमिर उसके मुख्य हथियार हैं जो अभी तक 15 विकेट ले चुके हैं। पाकिस्तान की गेंदबाजी उन्हीं के इर्द गिर्द घूमती है। वहाब रियाज और हसन अली को उनका निरंतर साथ देने की जरूरत है। 

पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता उसकी फील्डिंग है। यहां एकदम सुधार की उम्मीद बेमानी होगी लेकिन पाकिस्तान की कोशिश होगी की वह फील्डिंग के बेसिक्स मजबूत कर कुछ लाभ तो उठाए। 

वहीं अगर न्यूजीलैंड़ की बात की जाए तो टीम पूरी तरह से संतुलित है और कहीं से भी वापसी करने का दम रखती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआत में ही दो विकेट जल्दी खोने के बाद कप्तान केन विलियम्सन और अनुभवी रॉस टेलर ने टीम को संभाला था। 

विलियम्सन अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और पाकिस्तानी गेंदबाजी के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होंगे। वहीं कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन भी नीचे बड़ा शॉट लगा सकते हैं। 

Advertisement

टीमें (संभावित) : 
न्य़ूजीलैंड: मार्टिन गप्टिन, कॉलिन मुनरो, केन विलियम्सन, रॉस टेलर, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सैंटनर, लोकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी और ट्रेंट बोल्ट।

पाकिस्तान: फखर जमान, इमाद वसीम, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, सरफराज अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर।

मैच कहां होगा

Advertisement

बर्मिघम

कितने बजे शुरू होगा मैच
भारत के समयनुसार दोपहर 3 बजे से

कहां होगा लाइव टेलीकास्ट
मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और ऑऩलाइन हॉटस्टार पर होगा।

Advertisement

मौसम
इस मैच के दौरान बर्मिंघम में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम नजर आ रही है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार