नई दिल्ली, 21 अगस्त| पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने भारतीय महिला शामिया आरजू से शादी कर ली है। दुबई में मंगलवार को शादी समारोह होने से पहले ही सोशल मीडिया पर उनके फोटो वीडियो वायरल हुए जिसमें उन्हें विभिन्न रसम रिवाजों में भाग लेते हुए देखा गया। 

Advertisement

एक वीडियो में हसन को वैसे ही जश्न मनाते हुए देखा गया जैसा कि वह विकेट लेने के बाद मनाते हैं। शादी पूरी के बाद 25 वर्षीय गेंदबाज को रेगिस्तान में सफारी पर जाते हुए देखा गया। उन्होंने फोटोशूट के दौरान भी विकेट लेने वाला अपना पसंदीदा पोज दिया। 

Advertisement

पाकिस्तान के पत्रकार साज सादिक ने मंगलवार को एक वीडियो साझा किया और लिखा, "हसन अली अपनी मेहंदी से पहले रेगिस्तान में सफारी कर रहे हैं और उसी तरह से जश्न मना रहे हैं जैसा कि वह विकेट लेने के बाद मनाते हैं।"

भारत की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी अली को उनकी शादी पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, "शुभकामनाएं हसन। तुम दोनों को जीवन भर प्यार और खुशियां मिलें।" मिर्जा ने भी पाकिस्तान के ही बल्लेबाज शोएब मलिक से शादी की है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार