24 जून। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम आज यहां रोज बाउल मैदान पर विश्व कप-2019 के एक अहम मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी। इस समय अफगानिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में निचले क्रम पर है। ऐसे में आजका मैच दोनों टीमों के लिए अहम है।
Advertisement
एक तरफ जहां अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है तो वहीं बांग्लादेश के लिए अपने बचे मैच को जीतने की जरूरत है।
ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले अफगानिस्तान कप्तान गुलबदीन नैब उम्मीद ने कहां कि इस मैच में उनके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों एकसाथ बेहतरीन प्रदर्शन कर बांग्लादेश को हराने की कोशिश करेंगे।
कप्तान गुलबदीन नैब ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले एक मजाक स्वर में कहा कि 'हम तो डूबेंगे ही सनम, तुम्हे भी ले डूबेंगे..।।