भारतीय क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी (Manoj Tiwary Cricket) ने 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे। इस ऑक्शन के लिए कुल 590 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है, जिसमें 228 कैप्ड, 355 अनकैप्ड और 7 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं।

Advertisement

मनोज तिवारी ने अपने आईपीएल करियर में खेले गए 98 मैचों में 1695 रन बनाए हैं, जिसमें सात अर्धशतक शामिल हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और पंजाब किग्स की टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच आईपीएल 2018 में पंजाब के लिए खेला था। 

Advertisement

तिवारी ने इस ऑक्शन में अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है। 

मनोज तिवारी आईपीएल 2020 के ऑक्शन में भी शामिल हुए थे, जिसमें उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। 2018 के ऑक्शन में उन्हें पंजाब की टीम ने एक करोड़ रुपये में खरीदा था। 

मनोज तिवारी ने भारत के लिए 12 वनडे और 3 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उन्होंने देश के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2015 में खेला था। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में उन्होंने 125 फर्स्ट क्लास मैच और 163 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें दोनों को मिलाकर उनके नाम 14000 से ज्यादा रन दर्ज हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार