India vs West Indies 2nd Test: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच के समय तक दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं औऱ अभी भी 18 रन पीछे है। वेस्टइंडीज की टीम चौथे दिन 2 विकेट के नुकसान पर 173 रन से आगे खेलने उतरी।

Advertisement

चौथे दिन वेस्टइंडीज की शुरूआत अच्छी रही और जॉन कैंपबेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। कैंपबेल ने 199 गेंदों में 115 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके रूप में वेस्टइंडीज को पहले सत्र में एकमात्र झटका लगा। 

Advertisement

लंच तक शाई होप ने 189 गेंदों में नाबाद 92 रन और कप्तान रोस्टन चेज 34 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे। फॉलोऑन खेलने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही थी और 35 रन के कुल स्कोर तक 2 विकेट गिर गए थे। जिसके बाद कैंपबेल ने शाई होप के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी की।

भारत के लिए दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर औऱ रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया है। 

इससे पहले तीसरे दिन वेस्टइंडीज  पहली पारी में 248 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही भारत ने पहली पारी में 270 रन की विशाल बढ़त बनाई। और वेस्टइंडीज को फॉलोऑन देने का फैसला किया। 

वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में एलिक एथेनेज ने 41 रन, शाई होप ने 36 रन और तेज नारायण ने 34 रन की पारी खेली।  

Advertisement

भारत के लिए पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 518 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। जिसमें यशस्वी जायसवाल ने 175 रन, कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 139 रन और साईं सुदर्शन ने 87 रन की शानदार पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार