Australia vs West Indies 1st Test:  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज अभी भी 22 रन पीछे है और मुकाबले पर ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत हो गई है।  दिन के अंत पर जोशुआ दा सिल्वा (17) नाबाद पवेलियन लौटे।

 
Advertisement

दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही तेज नारायण चंद्रपॉल के रूप में दूसरे ओवर में पहला झटका लगा, इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले किर्क मैकेंजी ने 26 रन और जस्टिन ग्रीव्स ने 24 रन बनाकर पारी को थोड़ा संभाला।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में जोश हेजलवुड ने 4 विकेट, कैमरून ग्रीन और नाथन लियोन ने 1-1 विकेट लिया है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे दिन पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन से आगे खेलने उतरे थे। जिसके बाद मेजबान टीम ने ट्रेविस हेड के शतक के दम पर 283 रन बनाकर 95 रन की अहम बढ़त हासिल की। हेड ने 134 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 119 रन की पारी खेली। वहीं उस्मान ख्वाजा ने 45 रन की योगदान दिया।

वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू पर धमाल मचाते हुए पहली पारी में शमर जोसेफ ने 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा केमार रोच, जस्टिन ग्रीव्स ने 2-2 विकेट औऱ अल्जारी जोसेफ ने 1 वितकेट लिया।

वेस्टइंडीज टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 62.1 ओवर में 188 रनों पर ही ढेर हो गई थी। टॉप स्कोरर रहे किर्क मैकेंजी ने 94 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। वहीं शमर जोसेफ ने डेब्यू पर धमाल मचाते हुए 41 गेंदों में रिकॉर्डतोड़ 36 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई खिलाड़ी अपना योगदान नहीं दे सका।

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Also Read: Live Score

Advertisement

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाज़े, केवम हॉज, जस्टिन ग्रीव्स, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, केमार रोच, शमर जोसेफ।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार