India vs West Indies 2nd Test Day 4: भारत के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन  दूसरी पारी में 390 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही भारतीय टीम को जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य मिला है।

Advertisement

फॉलोऑन खेलने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही और 35 रन के कुल स्कोर पर 2 विकेट गिरे, जिसके बाद जॉन कैंपबेल औऱ शाई होप ने शानदार बल्लेबाजी से पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी की। कैंपबेल ने अपने करियर का पहला शतक जड़ते हुए 199 गेंदों  115 रन की पारी खेली, वहीं होप ने 214 गेंदों में 103 रन बनाए। 

Advertisement

इसके  बाद जस्टिन ग्रीव्स औऱ जेडन सील्स को मिलकर दसवें विकेट के लिए 79 रन की शानदार साझेदारी की और भारत के लक्ष्य को सैकड़े के आंकड़ के पार लेकर गए। ग्रीव्स ने 85 गेंदों में नाबाद 50 रन वहीं जेडन सील्स ने 67 गेंदों में 32 रन की पारी खेली।

भारत के लिए दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट, मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट,रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिया। 

इससे पहले तीसरे दिन वेस्टइंडीज पहली पारी में 248 रनों पर सिमट। इसके साथ ही भारत ने पहली पारी में 270 रन की विशाल बढ़त बनाई। और वेस्टइंडीज को फॉलोऑन देने का फैसला किया।

भारत के लिए पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 518 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। जिसमें यशस्वी जायसवाल ने 175 रन, कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 139 रन और साईं सुदर्शन ने 87 रन की शानदार पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार