West Indies vs Nepal: जेसन होल्डर (Jason Holder) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने रविवार (15 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नेपाल को 9 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज की यह लगातार तीसरी जीत है और इसके साथ ही ग्रुप सी से दो बार की चैंपियन ने सुपर 8 राउंड के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है और लगातार तीसरी हार से नेपाल इस रेस से बाहर हो चुकी है

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को 43 रन के कुल स्कोर पर ब्रेंडन किंग (17 गेंदों में 22 रन) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद शाई होप और शिमरोन हेटमायर ने पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 91 रनों की नाबाद साझेदारी की।

Advertisement

होप ने 44 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं होप ने 32 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की बौदलत नाबाद 46 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत 15.2 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।

नेपाल के लिए एकमात्र विकेट नंदन यादव के खाते में आया।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नेपाल ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। नेपाल ने पहले 5 विकेट सिर्फ 46 रन के कुल स्कोर तक गिर गए। इसके बाद ऐरी ने एक छोर से पारी को सभाले रखा। ऐरी ने 47 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के जड़े। इसके अलावा सोमपाल कामी ने  15 गेंदों में नाबाद 26 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कोटे के चार ओवर में 27 रन देकर विकेट लिए। इसके अलावा अकील होसैन, मैथ्यू फोर्ड, शमर जोसेफ औऱ रोस्टन चेज के खाते में 1-1 आया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार