NZ vs WI 1st T20: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने बुधवार, 05 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में मेजमान टीम न्यूजीलैंड को 7 रनों से हराकर धूल चटाई। गौरतलब है कि इस मुकाबले में शाई होप, रॉस्टन चेज़, और जायडेन सील्ड कैरेबियाई टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि ऑकलैंड टी20 में न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद वेस्टइंडीज ने अपनी इनिंग में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। कैरेबियाई टीम के लिए कप्तान शाई होप ने सबसे बड़ी पारी खेली और 39 गेंदों पर 53 रनों का योगदान किया। शाई होप के अलावा रोवमैन पॉवेल ने 23 गेंदों पर 33 रन और रॉस्टन चेज ने 27 गेंदों पर 28 रनों की कुछ अच्छी पारी खेली।

Advertisement

बात करें अगर कीवी गेंदबाज़ों की तो जैकब डफी (4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट) और जैकरी फॉल्क्स (4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट) टीम के सबसे कामियाब गेंदबाज़ रहे जिन्होंने वेस्टइंडीज के 2-2 विकेट झटके। वहीं उनके अलावा काइल जेमीसन (4 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट) और जेम्स नीशम (3 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट) ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

यहां से अब न्यूजीलैंड के सामने जीत हासिल करने के लिए 165 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए मेज़बान टीम के दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ 48 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। टिम रॉबिन्सन ने 21 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली, वहीं डेवोन कॉनवे ने 12 गेंदों पर सिर्फ 13 रनों का योगदान किया। इसके बाद रचिन रविंद्र (19 गेंदों पर 21 रन), मार्क चैपमैन (11 गेंदों पर 7 रन), डेरिल मिचेल (9 गेंदों पर 13 रन), माइकल ब्रेसवेल (3 गेंदों पर 1 रन), और जेम्स नीशम (11 गेंदों पर 11 रन) जैसे खिलाड़ी भी मैदान पर ज्यादा देर टिकने में नाकाम रहे और सस्ते में आउट हुए।

इसके बाद नंबर-8 पर कीवी कैप्टन मिचेल सेंटनर ने एक फाइटिंग इनिंग खेली और 28 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के लगाकर नाबाद 55 रन बनाए। लेकिन, ऑकलैंड के ग्राउंड पर उन्हें किसी भी दूसरे खिलाड़ी का साथ नहीं मिला जिस वज़ह से मेजबान टीम की इनिंग 20 ओवर में 9 विकेट पर 157 रन बनाकर खत्म हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये भी जान लीजिए कि वेस्टइंडीज के लिए रॉस्टन चेज ने सबसे धमाकेदार गेंदबाज़ी की और 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा जायडेन सील्ड ने भी 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं मैथ्यू फोर्ड, रोमारियो शेफर्ड और अकील हुसैन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इस तरह मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने ऑकलैंड टी20 7 रनों से जीतकर अपने नाम किया और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार