ब्रिस्टल, 29 मई (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज ने मंगलवार को आईसीसी वर्ल्ड कप के अपने दूसरे वॉर्मअप मैच में न्यूजीलैंड को 91 रनों से हरा दिया। काउंटी ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में रनों की बारिश देखने को मिली। विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 421 रन बनाए। कीवी टीम ने भी इस पहाड़ जैसे स्कोर को पाने की कोशिश लेकिन 47.2 ओवरों में 337 रनों तक ही पहुंच सकी।

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने 86 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्कों की मदद से 101 रनों की पारी खेली। इविन लुइस ने 54 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। इनके बाद कप्तान जेसन होल्डर, आंद्र रसेल, कार्लोस ब्राथवेट, एश्ले नर्स की तेज तर्रार पारियों ने टीम को 400 के पार पहुंचाया। 

Advertisement

रसेल ने 25 गेंदों पर 54 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और तीन छक्के मारे। होल्डर ने 32 गेंदों पर 47 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे। ब्राथवेट ने 16 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। 

नर्स ने महज नौ गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाए। 

 

न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बाउल्ट ने चार विकेट झटके। मैट हेनरी को दो सफलताएं मिलीं। जिम्मी नीशम और मिशेल सैंटनर एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

कीवी टीम के लिए टॉम ब्लंडल सर्वोच्च स्कोरर रहे। टॉम ने 89 गेंदों का सामना किया और आठ चौके तथा पांच छक्कों की मदद से 106 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान केन विलियम्सन ने भी बल्ले का कमाल दिखाया। कप्तान ने 64 गेंदों पर 84 रन बनाए। विलियम्सन की पारी में 11 चौके और दो छक्के शामिल रहे। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए ब्राथवेट ने तीन, फाबियान एलेन ने दो विकेट लिए। शेल्डन कॉटरेल, केमर रोच, ओशाने थॉमस और नर्स को एक-एक विकेट मिला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार