PAK vs WI 2nd Test: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला मुल्तान में खेला गया था जहां मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को मुकाबले के तीसरे दिन सोमवार, 27 जनवरी को दूसरी इनिंग में 133 रनों पर ऑल आउट करते हुए 120 रनों से शानदार जीत हासिल की। उन्होंने इतिहास रचते हुए 35 साल बाद पाकिस्तान को पाकिस्तान में टेस्ट हराया है। गौरतलब है कि इस मैच में वेस्टइंडीज के तीन स्पिनर्स ने मिलकर पाकिस्तान के 18 विकेट चटकाए। कैरेबियाई खिलाड़ी जेमोल वारिकन (Jomel Warrican) को दूसरे टेस्ट के प्लेयर ऑफ द मैच (36 रन और 9 विकेट) और पूरी सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज (85 रन और 19 विकेट) के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Advertisement

मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के कैप्टन क्रेग ब्रेथवेट ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने पहली इनिंग में 163 और दूसरी इनिंग में 244 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने दूसरी इनिंग में जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य रखा।

Advertisement

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान का बैटिंग ऑर्डर कैरेबियाई स्पिनर्स की तिकड़ी के सामने किसी ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और सभी 10 विकेट गुडाकेश मोती (11 ओवर 35 रन देकर 2 विकेट), केविन सिंक्लेयर (17 ओवर में 61 रन देकर 3 विकेट), और जोमेल वारिकन (16 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट) की जोड़ी ने चटका डाले। इस दौरान पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बाबर आज़म के बैट से निकले जिन्होंने 67 बॉल खेलकर 31 रनों की पारी खेली। टीम के 6 खिलाड़ी तो ऐसे रहे जो कि दहाई तक का आंकड़ा तक नहीं बना पाए जिस वजह से पाकिस्तान दूसरी इनिंग में 133 रनों पर ऑल आउट होते हुए ये मैच 120 रनों के अंतर से हार गई।

गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों ने अपनी पहली इनिंग में भी बेहद निराशजनक प्रदर्शन किया था और वो सिर्फ 154 रन बनाकर ऑल आउट हो गए थे। इस इनिंग में भी कैरेबियाई स्पिनर्स (गुडाकेश मोती 3 विकेट और जोमेल वारिकन 4 विकेट) ने मिलकर 8 विकेट झटके थे। यानी वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज़ों ने मुकाबले में पाकिस्तान के 20 में से पूरे 18 विकेट चटकाए। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज ने अपनी पहली इनिंग में 163 रन और दूसरी इनिंग में 244 रन बनाए थे। इस दौरान पाकिस्तान स्पिनर्स ने भी दम दिखाया और साजिद खान (6 विकेट), नोमान अली (10 विकेट) और अबरार अहमद (2 विकेट) ने मिलकर दोनों पारियों में 18 विकेट चटकाए।

बात करें अगर इस सीरीज के रिजल्ट की तो पाकिस्तान ने पहला टेस्ट 127 रनों से जीता था, वहीं दूसरी तरफ वेस्टइंडीज ने दूसरा मैच 120 रनों से जीता है। इसी के साथ अब ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार