अप्रैल 08, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): जेसन मोहम्मद की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने 308 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान पर चार विकेट से एतिहासिक जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट के खोकर लक्ष्य हांसिल कर लिया। वेस्टइंडीज के जेसन मोहम्मद ने 58 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 91 रन बनाए और एशले नर्स 15 गेंदो पर 34 रन बनाए।

Advertisement

गौरतलब है कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने पहली बार 300 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की।

इससे पहले भारत ने 15 बार, ऑस्ट्रेलिया ने 9 बार, श्रीलंका ने 8 बार, साऊथ अफ्रीका ने 6 बार, इंग्लैंड और पाकिस्तान ने 5 बार, न्यूजीलैंड ने चार बार, बांग्लादेश और आयरलैंड ने 3 बार, जिम्बाब्वे ने 2 बार और कैनाडा, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज ने वनडे क्रिकेट में एक बार यह कारनामा किया है।

आपको बता दे प्लेयर ऑफ द मैच रहे जेसन मोहम्मद ने अपनी 91 रनों की पारी के दौरान 3 गगनचुंबी छक्के और 11 चौके लगाए।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार