वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने शनिवार (25 मार्च) को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बारिश के कारण देरी से शुरू हुए  इस मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 11 ओवरों में साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट खोकर 131 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर ने बनाये। उन्होंने 22 गेंदों में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। उनके अलावा रीज़ा हेंड्रिक्स ने 21(18) और ब्योर्न फोर्टुइन ने 18(5)* रन का योगदान दिया। 

Advertisement

वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट शेल्डन कॉटरेल और ओडियन स्मिथ ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड ने लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 10.3 ओवरों में 7 विकेट खोकर 132 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोवमैन पॉवेल ने बनाये। उन्होंने 18 गेंद में एक चौके और 5 छक्के की मदद से 43* रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 34 रन उन्होंने छह गेंदों बाउंड्रीज के जरिए बनाए। उनके अलावा जॉनसन चार्ल्स ने 14 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 28 रन का योगदान दिया। वहीं ब्रैंडन किंग ने 8 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 23 रन का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज की तरफ सबसे ज्यादा 3 विकेट सिसंडा मागला ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट ब्योर्न फोर्टुइन, तबरेज शम्सी और एनरिक नॉर्खिया ने लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार