India vs West Indies ODI Records: आमिर जंगू (Amir Jangoo) , कप्तान शाई होप (Shai Hope) और जॉन कैंपबेल (John Campbell) के शानदार शतकों के दम पर वेस्टइंडीज ने बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहटी में दूसरे वनडे मैच में भारत को 406 रनों का विशाल टारगेट दिया है। 

Advertisement

मेहमान टीम के लिए जंगू ने 77 गेंदों में 114 रन, होप ने 94 गेंदों में 104 रन और कैंपबेल ने 68 गेंदों में 101 रन की तूफानी पारी खेली। जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन का स्कोर बनाया। 

बता दें कि यह वेस्टइंडीज की टीम पहली बार वनडे में 400 के आंकड़े तक पहुंची है और अगर टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतना है तो उसे अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज करना होगा। भारत का वनडे में सबसे बड़ा तेज किया गया स्कोर 360 रन का है। 

पहली बार हुआ ऐसा

वेस्टइंडीज के 53 साल के वनडे इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक वनडे मैच के दौरान तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ने का कारनामा किया है। वहीं ओवरऑल वनडे इतिहास में इससे पहले पांच बार ऐसा हुआ था। 

एक वनडे पारी में तीन शतक

साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज जोहान्सबर्ग 2015

साउथ अफ्रीका बनाम भारत वानखेड़े 2015

इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड एम्सटेलवीन 2022

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दिल्ली 2023

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैके 2025

वेस्टइंडीज बनाम भारत गुवाहाटी 2026

टूटा धोनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

बतौर विकेटकीपर कप्तान वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड शाई होप ने अपने नाम कर लिया है। उनका बतौर विकेटकीपर कप्तान सातवां वनडे शतक है और इस लिस्ट में उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (6 शतक) को पीछे छोड़ा है। 

लारा को छोड़ा पीछे

वेस्टइंडीज के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में होप दूसरे नंबर पर आ गए हैं। 151 पारियों में 20वां वनडे शतक जड़कर उन्होंने महान ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 285 पारियों में 19 वनडे शतक लगाए हैं। 25 वनडे शतक के साथ क्रिस गेल टॉप पर हैं।

जंगू का कमाल

आमिर जंगू वेस्टइंडीज के तीसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने भारत ने अपनी पहली दो वनडे पारियों मे पचास प्लस स्कोर बनाया है। उनसे पहले मार्लोन सैमुएल्स और शिमरोन हेटमायर की ऐसा कर पाए थे। 

दूसरा सबसे तेज शतक

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के खिलाफ वनडे में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जंगू दूसरे नंबर पर आ गए हैं। 70 गेंदों में सैंकड़ा पूरा कर उन्होंने रिकॉर्ड पॉवेल को पछाड़ा, जिन्होंने 1999 में सिंगापुर में 72 गेंदों में शतक लगाया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार