New Zealand vs West Indies 3rd T20I: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को रविवार (9 नवंबर) को नेल्सन के सैक्सटन ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में 9 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही और 12.3 ओवर के बाद स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 88 रन था। इसके बाद रोमारियो  शेफर्ड ने 34 गेंदों में 49 रन और शमर स्प्रिंगर ने 20 गेंदों में 39 की शानदार पारी खेली और वेस्टइंडीज टीम की वापसी कराई और स्कोर को 19.5 ओवर में 168 रन तक लेकर गए। 

Advertisement

आठवां विकेट गिरने के बाद वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों ने 80 रन जोड़े।  टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी टीम द्वारा आठवां विकेट गिरने के बाद बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। 

शेफर्ड औऱ स्प्रिंगर ने टी-20 इंटरनेशनल (पूर्ण सदस्य देश) में नौंवे या दसवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिय। शेफर्ड औऱ स्प्रिंगर ने इस मैच में नौंवे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। इसे पहले 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिजटाउ में रोमारियो शेफर्ड और अकील हुसैन  नाबाद 72 रन की साझेदारी की थी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि पांच मैच की सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में विजेता  टीम की जीत का अंतर 10 रन से कम रहा। पहली बार ऐसा हुआ है जब एक द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के तीन मैच में हार जीत का अंतर 10 रन से कम रहा है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार