कोलकाता, 23 मार्च (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी कार्लोस ब्रैथवेट का मानना है कि उनकी टीम वर्ल्ड कप में खिताब का दावेदार नहीं है लेकिन कमजोर भी नहीं है। ब्रैथवेट ने शुक्रवार को टीम के कार्यक्रम से इतर आईएएनएस से कहा, "मुझे लगता है कि हमारे पास अच्छे मौके हैं। लेकिन मैं नहीं समझता हूं कि हम खिताब के दावेदार होंगे और मुझे यह भी नहीं लगता है कि हम कमजोर होंगे।" 

Advertisement

आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में ब्रैथवेट को पांच करोड़ रुपये में खरीदा था।

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमने हाल ही में बेहतरीन क्रिकेट खेला है और उसे दोहरा सके तो हम खिताब के दावेदारों में से होंगे। टूर्नामेंट में हम अच्छी टीम हैं और मुझे उम्मीद है कि तीसरी बार वर्ल्ड कप जीत सकेंगे।" 

ब्रैथवेट को उस पारी के लिए हमेशा याद किया जाता है, जब उन्होंने ईडन गार्डन्स मैदान में 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चार छक्के लगाकर वेस्टइंडीज को चैम्पियन बनाया था। 

उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए एक अच्छा मैदान है। मैंने यहां कुछ मैच खेले हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में भी उनमें से एक हैं। मैंने भारत के खिलाफ भी यहां गेंद से अच्छा किया था।" 

30 वर्षीय ब्रैथवेट अब अपने टीम साथी आंद्रे रसैल और सुनील नरेन के साथ कोलकाता टीम से जुड़ेंगे। 

Advertisement

ब्रैथवेट ने कहा, "वह (रसैल) शायद इस फॉर्मेट में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर है। मैं उनसे सीखना जारी रखूंगा।" 

ब्रैथवेट ने कहा कि वह टीम के मुख्य कोच जैक्स कालिस के मार्गदर्शन में एक बेहतर क्रिकेटर के रूप में टूर्नामेंट से बाहर निकलेंगे।

उन्होंने कहा, "मैंने बल्लेबाजी को लेकर उनसे (कालिस) बात की है और मैं एक अच्छा फिनिशर बन सकता हूं, जोकि मैं बनना चाहता हूं। मैं उनसे ज्यादा से ज्यादा सीखने के लिए उत्साहित हूं। उम्मीद है कि आईपीएल के बाद मैं बेहतर क्रिकेटर बनूंगा।"  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार