शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) के तूफानी अर्धशतक और अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph), गुडाकेश मोती (Gudakesh Motie) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने गुरुवार (13 जून) को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 13 रन से हरा दिया। लगातार तीसरी जीत के साथ वेस्टइंडीज की टीम सुपर 8 राउंड में पहुंच गई है, वहीं न्यूजीलैंड की राह बहुत मुश्किल हो गई है। 

 
Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को 20 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरने से कीवी टीम संभल नहीं सकी। ग्लेन फिलिप्स ने 33 गेंदों में 40 रन औऱ फिन एलन ने 23 गेंदों में 26 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिका। जिसके कारण न्यूजीलैंड 9 विकेट गवाकर 139 रन तक ही पहुंच पाई। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने 4 विकेट, गुडाकेश मोती ने 3 विकेट और अकील हुसैन ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने अपने 5 विकेट सिर्फ 30 रन पर ही गंवा दिए थे। लेकिन रदरफोर्ड ने निचले क्रम के खिलाड़ियों के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक लेकर गए। 

रदरफोर्ड ने 39 गेंदों में 2 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी खेली।

Also Read: Live Score

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन ने 2-2 विकेट और जिमी नीशम ने 1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार