West Indies squad for fourth and fifth ODIs vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान हो गया है। टीम में ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स (Justin Greaves) और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ब्रैंडन किंग (Brandon King) की वापसी हुई है। यह दोनों रोस्टन चेज और जॉन कैंपबेल की जगह लेंगे, जो चोटों के कारण सीरीज़ के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।
जुलाई की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ़ दूसरा टेस्ट खेलते समय अपनी दाहिनी तर्जनी उंगली में कटने और चोट लगने के बाद चेज अभी ठीक नहीं हुए हैं। जबकि सीरीज के तीसरे वनडे के दौरन चोटिल हुए कैंपबेल का स्कैन किया जाएगा, जिससे ताकि यह पता चल सके कि वे कितने समय तक खेल से बाहर रहेंगे। इस मुकाबले में बल्लेबाज़ी करते समय उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी।
सीरीज के लिए टीम में चुने गए ग्रीव्स पीठ की चोट के कारण सीरीज के पहले तीन मुकाबलों से बाहर हो गए थे। उनकी जगह टीम में शिमरोन हेटमायर आए थे जो आखिरी दो मुकाबलों में भी बने रहेंगे। हेटमायर ने सिर्फ तीसरा वनडे मैच खेला, जिसमें 26 रन की पारी खेली।
पहले तीनों वनडे मैच खेलने वाले खैरी पिएरे टीम में नहीं हैं, उन्होंने इन मुकाबलों में 32.22 की औसत से चार विकेट लिए। ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर भी टीम में शामिल नहीं हैं, क्योंकि अपनी मां के निधन के बाद वे सीरीज़ से हट गए थे।
वेस्टइंडीज फिलहाल सीरीज में 1-2 से पीछे है। पहला मैच गंवाने के बाथ न्यूजीलैंड ने लगातार दोनों वनडे मैच जीते हैं। सीरीज के आखिरी दो मुकाबले 19 और 21 जुलाई को बारबाडोस में खेले जाएंगे।
शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), अकीम ऑगस्टे, कीसी कार्टी, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरॉन हेटमायर, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, विटेल लॉज़, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स।