West Indies vs Australia: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला COVID19 के एक पॉजिटिव मामले की पुष्टि होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि मैच को रद्द करने की घोषणा पहली गेंद फेंकने से ठीक कुछ मिनट पहले हुई। टॉस हो चुका था और ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला भी कर लिया था।

Advertisement

लेकिन, मैच में पहली गेंद डलने से पहले कुछ देर के लिए खेल रुका और कुछ ही देर में इस बात की पुष्टि कर दी गई कि कोविड के चलते इस मैच को रद्द किया जा रहा है। टॉस पूरा होने के तुरंत बाद खिलाड़ियों, सपोर्टिंग स्टाफ, मैच अधिकारियों को भी यह खबर दी गई, जिसके बाद दोनों टीमों ने तुरंत अपने-अपने ड्रेसिंग रूम में अपना रास्ता बना लिया।

Advertisement

जिस खिलाड़ी को कोरोना हुआ है उसके नाम के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन खबरों की मानें तो मामला ऑस्ट्रेलियाई खेमे से जुड़ा हुआ नहीं है। दोनों टीमों के साथ-साथ प्रसारण और मैच अधिकारी पांच टी-20 मैचों और तीन-एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए बायो-बबल में हैं।

यह खबर ना केवल सीरीज के लिए, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मेरेडिथ के लिए भी एक झटका है, जो एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए तैयार थे। कुछ मिनट पहले ही एरोन फिंच ने उन्हें उनकी डेब्यू ODI कैप दी थी। बता दें कि पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त देते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार