किंग्सटन (जमैका), 1 अगस्त (CRICKETNMORE): भारतीय क्रिकेट टीम ने सबीना पार्क मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 425 रन बनाकर 229 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भोजनवकास से ठीक पहले रिद्धिमान साहा 47 रन बनाकर आउट हुए। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 75 रन पर नाबाद लौटे। रहाणे ने 176 गेदों का सामना कर 11 चौके और एक छक्का लगाया है जबकि साहा ने 116 गेंदों पर पांच बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई। कपिल देव की भविष्यवाणी, विराट कोहली बनाएंगे टेस्ट क्रिकेट में 400 रन से ज्यादा।

Advertisement

भारत ने दूसरे दिन स्टम्पस तक लोकेश राहुल (158) के करियर के तीसरे शतक की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए थे। उसने मेजबान टीम की पहली पारी 196 रनों पर समेट दी थी। 

Advertisement

दिन का खेल खत्म होने तक उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 42 तथा रिद्धिमान साहा 17 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। भारत ने अब तक 151.4 ओवरों का सामना किया है।

इससे पहले, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (52-5) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज की पहली पारी 196 रनों पर समेट दी थी। ब्रेकिंग: कोहली का ड्रेसिंग रूम में भारतीय खिलाड़ियों ने उड़ाया ऐसा मजाक।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही मेजबान टीम ने 52.3 ओवरों का सामना किया। उसकी ओर से जेम्स ब्लैकवुड ने सबसे अधिक 62 रन बनाए। इसके अलावा मार्लन सैमुएल्स ने 37 तथा अपना पहला टेस्ट खेल रहे मिग्वेल कुमिंस ने नाबाद 24 रन बनाए।

चार मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 0-1 से पीछे है। उसे पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 92 रनों से हार मिली थी। यह विदेश में भारत की सबसे बड़ी जीत है। उस मैच में अश्विन ने दूसरी पारी में सात विकेट लिए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार