सेंट लूसिया, 10 अगस्त (CRICKETNMORE): भारतीय क्रिकेट टीम डारेन सैमी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मंगलवार को चायकाल तक 130 रन बनाने में पांच विकेट गंवा चुकी है। रविचंद्रन अश्विन 23 रन और रिद्धिमान साहा एक रन बनाकर खेल रहे हैं। ब्रेकिंग: इस टीम के मेंटोर बने ब्रेट ली, अब रचेगें जीत के लिए नई साजिश।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (50) ही कुछ संघर्ष कर सके, जबकि अजिंक्य रहाणे ने 35 रनों की पारी खेली।

Advertisement

मेजबान वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और शेनन गाब्रियल ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। उन्होंने मैच के तीसरे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (1) को विकेट के पीछे कैच करा भारतीय टीम को पहला झटका दिया। क्रिकेटर मनोज तिवारी की पत्नी की तस्वीरें हुई वायरल, खूबसूरती देखकर रह जाएंगे दंग।

इसके बाद आए कप्तान विराट कोहली (3) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे अल्जारी जोसेफ ने कोहली को पवेलियन भेजा। कोहली अतिरिक्त उछाल के सामने कुछ नहीं कर पाए और पहली स्लिप पर खड़े डारेन ब्रावो को कैच दे बैठे।

इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच के शतकवीर लोकेश और रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की जिसमें से 36 रन अकेले राहुल के थे। राहुल ने अपनी पारी के दौरान कई खूबसूरत शॉट लगाए।

कैरेबियाई टीम के लिए दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ कराने वाले रोस्टन चेस ने राहुल की पारी का अंत किया। राहुल स्पिन के चाल में फंस कर ब्राथवेट को कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 65 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए।

Advertisement

टेस्ट श्रृंखला की शुरुआती दो मैचों से बाहर रखे गए रोहित शर्मा को इस मैच में शामिल किया गया, लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर सके और नौ रन के व्यक्तिगत स्कोर पर जोसेफ का दूसरा शिकार बने।

बल्लेबाजी क्रम में पदोन्नती पाने वाले अश्विन ने इसके बाद रहाणे के साथ 23.3 ओवरों की धैर्यभरी साझेदारी की और भारतीय पारी में 39 रन जोड़े। हालांकि चायकाल से दो ओवर पहले ही रहाणे चेस की फुल टॉस गेंद को स्वीप करने के प्रयास में चूक गए और गेंद ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं।

भारत श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार