India vs West Indies 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला सेंट किट्स के वार्नर पार्क में आज खेला जाना है। भारतीय समय के अनुसार इस मैच को रात 8 बजे से शुरू होना था, लेकिन, अब ये 2 घंटे की देरी से यानी रात 10 बजे से शुरू होगा। इस देरी के पीछे वजह काफी ज्यादा अटपटी सी है।

Advertisement

टीम का सामान कार्यक्रम स्थल पर देर से पहुंचेगा और इस कारण मैच अब रात 8 बजे के बजाए रात 10 बजे शुरू होगा। वेस्टइंडीज क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ट्वीट कर मैच की देरी के बारे में बताते हुए माफी भी मांगी है। वेस्टइंडीज क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अनुसार कुछ हाथ से बाहर निकली परिस्थितियों के कारण टीम के सामान को त्रिनिदाद से सेंट किट्स पहुंचने में देरी हुई है। 

Advertisement

बता दें कि पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के लिए पहले टी-20 मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने नाबाद 41 रनों की पारी खेलकर टीम को मिली जीत की नींव रखी थी। दिनेश कार्तिक को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला था।

वहीं इससे पहले खेली गई वनडे सीरीज को भी टीम इंडिया ने 3-0 से अपने नाम किया था। एशिया कप और टी-20 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के लिए ये सीरीज काफी ज्यादा अहम होने वाली है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार