West Indies Women vs Australia Women 3rd ODI Match Prediction: वेस्टइंडीज महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार, 02 अप्रैल को वार्नर पार्क स्टेडियम, सेंट किट्स में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच मौजूदा ODI सीरीज का पिछला मुकाबला भी वार्नर पार्क स्टेडियम में ही खेला गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 270 रनों का स्कोर डिफेंड करके 90 रनों से जीता। इस मुकाबले में बेथ मूनी ने 65 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी, वहीं जॉर्जिया वेयरहैम ने 10 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।
WI-W vs AU-W 3rd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - गुरुवार, 02 अप्रैल 2026
समय - 11:30 PM IST
वेन्यू - वार्नर पार्क, सेंट किट्स
Warner Park, Basseterre, St Kitts Pitch Report
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सेंट किट्स के वार्नर पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 38 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 23 रन डिफेंड और 15 रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते। यहां ODI में पहली इनिंग का औसत स्कोर 245 रन रहा है।
WI-W vs AU-W ODI Head To Head Record
कुल - 20
ऑस्ट्रेलिया - 18
वेस्टइंडीज - 01
बेनतीजा - 01
WI-W vs AU-W 3rd ODI : Where to Watch?
इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode ऐप पर इन्जॉय कर सकते हो।
WI-W vs AU-W 3rd ODI: Player to Watch Out For
वेस्टइंडीज महिला टीम से हेली मैथ्यूज, चिनेल हेनरी और डिएंड्रा डॉटिन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की तो बेथ मूनी, एशले गार्डनर और अलाना किंग अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
West Indies Women vs Australia Women 3rd ODI Probable Playing XI
West Indies Women 3rd ODI Probable Playing XI: हेली मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, स्टेफनी टेलर, डिएंड्रा डॉटिन, चिनेल हेनरी, जानिलिया ग्लासगो, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), जाहजारा क्लैक्सटन, अश्मिनी मुनिसर, एफी फ्लेचर, करिश्मा रामह्रैक।
Australia Women 3rd ODI Probable Playing XI: जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ, मेगन शुट्ट।
West Indies Women vs Australia Women Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
WI-W vs AU-W 3rd ODI Match Prediction, WI-W vs AU-W Pitch Report, Today's Match WI-W vs AU-W, WI-W vs AU-W Prediction, WI-W vs AU-W Predicted XIs, Cricket Tips, WI-W vs AU-W Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between West Indies Women vs Australia Women
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।