भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) को गुरुवार (13 अक्टूबर) को वाका ग्राउंड में खेले गए दूसरे प्रैक्टिस मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (Western Australia) के हाथों 36 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी क्षेत्रीय टीम ने भारतीय टीम को कोई टी-20 मैच हराया है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के 168 रनों के जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस हॉब्सन और डी’आर्सी शॉर्ट के शानदार अर्धशतकों के दम पर 8 विकेट गवांकर 168 रन बनाए।  
हॉब्सन ने 41 गेंदों में 64 रन और शॉर्ट ने 38 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।

Advertisement

भारत के लिए गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट हासिल करने का साथ-साथ फील्डिंग में भी अपना कमाल दिखाया और दो रनआउट भी किए। इसके अलावा हर्षल पटेल ने दो औऱ अर्शदीप सिंह ने एक विकेट हासिल किया। अक्षर पटेल,भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा खाली हाथ पवेलियन लौटे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान केएल राहुल के अलावा कोई और बल्लेबाज नहीं चला। राहुल ने 55 गेंदों में नौ चौकों औऱ दो छ्कोकं की मदद से 74 रनों की पारी खेली। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 17 रन और दिनेश कार्तिक ने 10 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरे छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए हामिश मैकेंज़ी, मैथ्यू केली और लांस मॉरिस ने दो-दो विकेट, वहीं एंड्रयू टाई और जेसन बेहरनडॉर्फ ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार