Sam Fanning Six: वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच शनिवार (21 फरवरी) को वाका खेले गए वनडे कप मुकाबले के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम के बल्लेबाज सैम फैनिंग गेंद छोड़ने गए, लेकिन फिर भी गेंद छक्के के लिए बाउंड्री पार चली गई।

Advertisement

230 रन के लक्ष्य का पीछा करन उतरी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज फैनिंग क्रीज पर थे और विक्टोरिया के लिए पहला ओवर डालने उतरे कैमरून मैकक्लर।

Advertisement

मैक्क्लर ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद फेंकी, जिसे फैनिंग शॉट खेलने नहीं गए और गेंद छोड़ दी। लेकिन गेंद उनके बल्ले के पिछले हिस्से से लगकर विकेटकीपर और बाउंड्री के ऊपर से सीधे छक्के के लिए चली गई। यह किसी बल्लेबाज के लिए छक्का मारने का सबसे अजीब और अनोखा तरीका था।

इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

फैनिंग ने इस मुकाबले में 38 गेंदों में 31 रन की पारी खेली और यह उनकी पारी का सिर्फ एकमात्र छक्का था। उन्हें मिचेल पैरी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने विक्टोरिया को 61 गेंद बाकी रहते हुए 8 विकेट से हरा दिया। वनडे कप में अभी तक वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने छह मैच खेले हैं, जिसमें तीन में जीत और तीन में हार मिली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार