2 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर रविवार को यहां के बे ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट पर 163 रन बनाए। इसमें कप्तान रोहित शर्मा के 60, लोकेश राहुल के 45 और श्रेयस अय्यर के नाबाद 33 रन शामिल हैं।

Advertisement

जवाब में खेलते हुए मेजबान टीम रॉस टेलर (53) और टिम शीफर्ट (50) के अर्धशतकों के बावजूद 20 ओवरों में नौ विकेट पर 156 रन ही बना सकी। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए जबकि शार्दूल ठाकुर और नवदीप सैनी ने दो-दो विकेट लिए।

Advertisement

इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली। अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत बुधवार से होगी।

गौरतलब है कि इस मैच में भले ही संजू सैमसन बल्लेबाजी से कोई कमाल नहीं कर पाए और केवल 2 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अपनी फील्डिंग एफर्ट से हर किसी का दिल जीतने में सफल रहे। 

खासकर जिस तरह से रॉस टेलर के द्वारा जमाए गए एक बड़े शॉट को हवा में उड़कर छक्के होने से बचाया था वो असाधारण था। संजू सैमसन के उस एफर्ट ने हर किसी को हैरान कर दिया। 

संजू सैमसन ने बाउंड्री पर हवा में छलांग लगाई और गेंद को हवा में ही पकड़ा और जैसे ही बाउंड्री के बाहर गिरने लगे हवा में ही करतब दिखाकर गेंद को बाउंड्री लाइन के अंदर फेंक दिया। संजू सैमसन के इस कमाल ने 5वें टी-20 को रोमांचक बना दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार