What Happens If RCB Vs PBKS IPL 2025 Final Gets Washed Out Due To Rain: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मंगलवार 3 जून को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस मुकाबले में बारिश की संभावना व्यक्त की है।

Advertisement

बता दें कि रविवार को इस मैदान पर पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच इस मैदान पर ही क्वालाफीयर 2 मैच खेला गया था, जिसमें बारिश ने खलल डाला था। तय समय 7 बजे टॉस होने के बाद मैच बारिश के कारण रात 9.45 से शुरू हुआ और ऐसा की कुछ फाइनल मुकाबले में देखने को मिल सकता है। 

Advertisement

फाइनल मुकाबले को लेकर फैंस में काफी उत्साह है क्योंकि टूर्नामेंट को इस बार नया चैंपियन मिलेगा, आरसीबी औऱ पंजाब दोनों ही 18 साल के इतिहास में अभी तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। 

आईपीएल फाइनल में बारिश हुई तो क्या होगा

अगर मंगलवार को बारिश के चलते आईपीएल का फाइनल पूरा नहीं हो पाता तो इसके लिए रिजर्व डे रखा गया। अगर मुकाबले में एक भी गेंद का खेल नहीं होता तो पूरा मैच 4 जून को होगा। अगर मैच शुरू हो जाता है और समाप्त नहीं होता है, तो उसे रोक दिया जाएगा और अगले दिन दोबारा शुरू किया जाएगा।

बता दें कि बीसीसीआई ने प्लेऑफ के मुकाबलों के लिए 2 घंटे का एक्सट्रा समय रखा है और फाइनल में कटऑफ समय रात 11.56 होगा। 

Advertisement

अगर दोनों दिन नही हुआ आईपीएल फाइनल तो

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर तय तारीख 3 जून और रिजर्व डे 4 जून, दोनो ही दिन मैच नहीं हो पाया तो पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 का चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा। क्योंकि पंजाब किंग्स की टीम लीग मैचों में पॉइंट्स टेबल में टॉपर पर रही थी वही आरसीबी दूसरे नंबर पर थी। पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों के पास 19-19 पॉइंट थे लेकिन पंजाब का नेट रन रेट बेंगलुरु से बेहतर है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार