Corbin Bosch Reverse Six: मुंबई इंडियंस(MI) के लिए नंबर 8 पर बल्लेबाज़ी करने उतरे कॉर्बिन बॉश(Corbin Bosch) ने आखिरी ओवर में दो गगनचुंबी छक्के जड़ दिए। खास बात यह रही कि इनमें से एक रिवर्स सिक्स था, जो फैंस के लिए बोनस जैसा था। बॉश की इस छोटी लेकिन धमाकेदार पारी ने मुंबई को 150 पार पहुंचाया

Advertisement

IPL 2025 के 56वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की पारी उस वक्त फीकी लग रही थी जब स्कोर 123/7 हो गया था, लेकिन तभी मैदान में उतरे कॉर्बिन बॉश ने मूड बदल दिया 8 पर आए कॉर्बिन बॉश ने आखिर में आकर तूफानी बल्लेबाज़ी से मैच का माहौल बदल दिया।

Advertisement

20वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ बॉश ने पहला सिक्स तो कवर के ऊपर से उड़ाया, लेकिन जो अगली गेंद पर हुआ, वो देखकर खुद बॉलर भी हैरान रह गया। बॉश ने अगली गेंद पर रिवर्स सिक्स मार दिया और गेंद हवा में घूमती हुई थर्ड मैन के ऊपर से सीधे स्टैंड में जा गिरी।

VIDEO:

22 गेंदों में 27 रन की ये पारी भले ही छोटी थी, लेकिन इसका असर बड़ा रहा। बॉश के दो छक्कों ने मुंबई को 155 के फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया, जो एक वक्त 123/7 पर अटकती दिख रही थी। हालांकि वह आखिरी ओवर में रन आउट हो गए, लेकिन रिवर्स सिक्स के चलते सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड करने लगा।

टीमें इस मैच के लिए
मुंबई इंडियंस:
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। 
इम्पैक्ट: कर्ण शर्मा, रीस टॉप्ली, रोबिन मिंज, राज बावा, अश्वनी कुमार।

Advertisement

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, अरशद खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, जेराल्ड कूट्जी, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट: शेरफेन रदरफोर्ड, वॉशिंगटन सुंदर, अनुत रावत, महिपाल लोमरोर, दसुन शनाका।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार