10 जुलाई। भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज बन चुके कुलदीप यादव ने एक टॉक शो  ‘वॉट द डक शो’ में अहम बात का खुलासा किया है।  PHOTOS रोहित शर्मा की वाइफ रितीका की खूबसूरत फोटो, देखिए 

Advertisement

पहले तो कुलदीप यादव ने कहा कि धोनी के टिप्स से विकेट चटकाने में खास मदद मिलती है तो वहीं उन्होंने कहा कि एक दफा धोनी से उनको जबरदस्त फटकार मिली थी।

Advertisement

कुलदीप यादव ने कहा कि दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक मैच के दौरान मेरी गेंदों पर श्रीलंकाई बल्लेबाज जमकर चौके छक्के लगा रहे हैं।

ऐसे में धोनी ने मुझसे फील्ड में बदलाव लाने के लिए कहा। लेकिन कुलदीप यादव ने धोनी की बात को अस्वीकार्य करते हुए फील्ड में कोई बदलाव नहीं किए।

जैसे ही कुलदीप यादव ने उनकी बात पर असहमती दिखाई तो धोनी भड़क गए और फटकार लगाते हुए कही कि  मैं यहां पागल हूं, 300 मैच बस ऐसे ही नहीं खेले हैं।

जिसके बाद कुलदीप यादव ने धोनी के मुताबिक फील्डर में बदलाव किया।  कुलदीप यादव ने जैसे ही अगली गेंद फेंकी विकेट चटकाने में सफल हो गए।  जिसके बाद माही भाई ने कहा 'उतने देर से यही कह रहा था मैं'

Advertisement

कुलदीप यादव के साथ - साथ इस टॉक शो में युजवेंद्र चहल भी शामिल हुए थे। दोनों ने मिलकर कई बातों का खुलासा किया।

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार