रांची, 7 अक्टूबर | भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को अपनी चार साल की बेटी जीवा का एक मजेदार किस्सा साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "बच्चे इन दिनों अलग हैं।" 

 
Advertisement

धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह और जीवा को एक ही जैसा चश्मा पहने हुए देखा जा सकता है। मगर इस तस्वीर से अधिक दिलचस्प जीवा की प्रतिक्रिया थी, जो धोनी ने साझा की।

Advertisement

जीवा ने किस तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त की, जब उसने देखा कि रणवीर ने भी उसी तरह का चश्मा पहन रखा है। इस पर धोनी ने लिखा, "जीवा ने ऐसी प्रतिक्रिया दी कि उन्होंने मेरा चश्मा क्यों पहना हुआ है। इसके बाद वह चश्मे को खोजने के लिए ऊपर जाती है और अंत में कहती है कि मेरे चश्मे तो मेरे पास ही हैं। बच्चे इन दिनों अलग हैं। साढ़े चार साल की उम्र में तो मैं सोच भी नहीं पाता कि मेरे पास भी उन्हीं की तरह के सनग्लास हैं। अगली बार जब वह रणवीर से मिलेगी तो मुझे यकीन है कि वह कहेगी कि मेरे पास भी आपके जैसा ही चश्मा है।"

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रणवीर ने जीवा को 'फैशनिस्टा' (फैशन में रुचि रखने वाली) कहा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार