16 दिसंबर। एंड्रयू साइमंड्स और हरभजन सिंह का मंकी गेट विवाद एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। हुआ ये कि एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में एंड्रयू साइमंड्स ने कहा कि जब वो मुझसे माफी मांग रहे थे तो उस दौरान वो रोने लगे थे। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

ऐसे में भज्जी को रोता देख मुझे दुख हुआ जिसके बाद मैंने उसे गले से लगाया और इस विवाद को खत्म करने का फैसला किया। आपको बता दें कि जैसी ही साइमंड्स का यह इंटरव्यू बाहर आया वैसे ही भज्जी काफी खफा हुए और साइमंड्स को ऐसी झुठी खबर फैलाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

Advertisement

हरभजन सिंह ने ट्विटर पर साइमंड्स से सवाल किया और लिखा है कि आखिर में मंकी गेट विवाद के दौरान रोया कब था।

आपको बता दें कि साल 2008 में सिडनी टेस्ट मैच के दौरान एंड्रयू साइमंड्‍स और हरभजन सिंह के बीच मैदान पर बहस हुई और इसी दौरान भज्जी ने अपशब्द कहे जिसके बाद साइमंड्स ने यह आरोप लगाया कि मैदान पर बहस के दौरान हरभजन सिंह ने उन्हें मंकी कहकर रंगभेदी टिप्पणी की है। 

आपको बता दें कि इस मंकी गेट विवाद में बीसीसीआई का पूरा समर्थन मिला भज्जी को मिला और सचिन के बयान के बाद यह मामला शांत हुआ। गौरतलब है कि इस विवाद के कारण भज्जी पर अभद्र भाषा के  के लिए आधी मैच फीस का जुर्माना किया

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार