पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने अज्ञात पुरुष के साथ झड़प की वीडियो पर अपना जवाब दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूबर वायरल हो रही है। रऊफ ने कहा कि वह "जनता से मिलने वाली प्रतिक्रिया" के लिए तैयार हैं, लेकिन यदि प्रतिक्रिया दुर्व्यवहार में बदल गई और उनके परिवार को निशाना बनाया गया तो वह उसके हिसाब से ही प्रतिक्रिया देंगे।

Advertisement

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि हारिस रऊफ अपनी बीवी मुजना मसूद मलिक के साथ होटल की तरफ जा रहे थे तभी उनसे एक  पाकिस्तानी फैन सेल्फी के लिए कहता है लेकिन शायद इस फैन ने रऊफ को प्रोवोक करने की भी कोशिश की जिसके चलते रऊफ ने अपना आपा खो दिया और वो इस फैन को मारने के लिए दौड़ पड़े।

Advertisement

इस दौरान उनकी पत्नी ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की लेकिन वो नहीं रुके फिर वहां मौजूद कुछ और लोगों ने हारिस रऊफ को रोका और इस फैन के साथ मारपीट होते-होते रह गई। इस दौरान हारिस को ये भी लगा कि ये फैन इंडियन है लेकिन इस फैन ने खुद कहा कि मैं इंडियन नहीं बल्कि  पाकिस्तान से हूं। हारिस इस वीडियो में इस फैन पर काफी भड़कते हुए दिखे और बोले- 'तेरे बाप ने तुझे यही परवरिश दी है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस वीडिया का जवाब देते हुए रऊफ ने कहा, " एक पब्लिक फिगर के तौर पर, हम जनता से हर तरह के फीडबैक लेने को तैयार हैं। वह हमारा सर्मथन करने और आलोचना करने को लेकर स्वतंत्र हैं। लेकिन जब बात मेरे परिवार और माता-पिता की आएगी, तो मैं वैसा करने में बिल्कुल नहीं घबराऊंगा जो मैंने किया। आप लोगों और उनके परिवार का सम्मान करें ये बेहद जरूरी है, चाहे किसी का पेशा कुछ भी हो।"

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार