25 दिसंबर, मुंबई (CRICKETNMORE)। शानदार खेल के दम पर भारत ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है। इस मैच में खासकर भारत के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और श्रीलंका को तेजी से रन बनानें से रोक दिया। 

Advertisement

भारत के नए युवा तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने कमाल कर दिया और 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा कुलदीप यादव ने 1 विकेट और हार्दिक पांड्या को 2 विकेट मिले। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने कमाल का परफॉर्मेंस किया है। आपको बता दें कि जयदेव उनादकट को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब मिली तो वहीं मैन ऑफ द सीरीज का भी खिताब जीतने में सफल रहे।  क्रुणाल पांड्या की होने वाली वाइफ पंखुड़ी शर्मा है बला की खूबसूरत

Advertisement

मैच के बाज क्रिकेट फैन्स को एक बेहद ही सुखद सरप्राइज धोनी ने दिया। हालांकि धोनी विजयी शॉट में छक्का तो नहीं जमा सके लेकिन प्राइज सेरेमनी के दौरान धोनी सांता क्लॉज की टोपी पहन कर फैन्स का खुब मनोरंजन करते हुए दिखे।

इतना ही नहीं धोनी युवा खिलाड़ियों के साथ भी क्रिसमस के मौके पर सांता बन मजे कर रहे थे। आपको बता दें कि मुंबई का वानखेड़े वहीं मैदान है जब धोनी ने साल 2011 के वर्ल्ड कप के फाइनल में छक्का जमाकर भारत को विश्व विजेता बनाया था।  क्रुणाल पांड्या की होने वाली वाइफ पंखुड़ी शर्मा है बला की खूबसूरत

ऐसे में एक बार फिर धोनी ने वानखेड़े के मैदान पर सांता क्लॉज बनकर हर किसी का दिल जीतने में सफल रहे। देखिए वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार