जब 8 साल पहले Dhoni ने किया था रांची में 'दूध की कीमत' का खुलासा, 2 रुपये का अंतर आया था सामने

Updated: Sun, Jun 06 2021 13:19 IST
When MS Dhoni left Twitter amused while discussing milk prices in Ranchi (Image Source: Google)

भारत के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया। उसके बाद धोनी केवल आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आए। हालांकि ये सभी जानते हैं कि धोनी ने क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद रांची स्थित अपने फार्महाउस पर ही ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं।

धोनी सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस के साथ बहुत कम ही दिखते है और वो अन्य क्रिकेटरों की तरह अपनी फोटो या वीडियो शेयर करना पसंद नहीं करते। इसी में से एक घटना है साल 2013 में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा एक ऐसे ट्वीट का हो जो बहुत वायरल हुआ था।

उन्होंने तब ट्वीटर मजाकिया अंदाज में एक पोस्ट डालते हुए रांची में दूध की कीमत को बताया था। धोनी ने तब ट्वीट करते हुए कहा था," रांची में अगर आपके घर पर कोई ग्वाला दूध लेकर आता है तो वो आपसे 32 रुपये लेगा लेकिन अगर आप उसके घर पर जाकर खुद से जाकर लेते हो तो वो आपसे 34 रुपये चार्ज करेगा।

धोनी ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े कप्तान हुए बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट ने भी उनकी कप्तानी का लोहा माना। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

बता दें कि संन्यास के बाद भी धोनी अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ-साथ बतौर कप्तान बने हुए है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें