ऋषभ पंत एक ऐसा नाम जिसने बहुत ही कम समय में एक ऐसी पहचान बना ली है कि विरोधी गेंदबाज़ उनके सामने गेंदबाज़ी करने से भी डरते हैं। फिर चाहे वो जेम्स एंडरसन हों या दुनिया का कोई भी स्पिनर, पंत फील्ड पर किसी का भी लिहाज़ नहीं करते हैं। लेकिन जब बात आती है अपने साथी खिलाड़ियों की टांग खींचने की तो सबसे ज्यादा ट्रोलिंग भी उनकी ही होती है। 

Advertisement

सोशल मीडिया पर कई बार देखा गया है कि पंत को उनके साथी खिलाड़ी ही ट्रोल कर जाते हैं और इस लिस्ट में उनके कप्तान रोहित शर्मा सबसे आगे हैं। रोहित को कई मौकों पर देखा गया है जब उन्होंने पंत के मजे लिए हैं, इन्हीं मौकों में से एक मौका तब आया था जब आईपीएल 2020 के दौरान जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे और पंत ने उस लाइव में कमेंट किया था जिसके बाद रोहित ने उनको ट्रोल कर दिया।

Advertisement

इस घटना का वीडियो आज भी सोशल मीडिया के चक्कर लगा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बुमराह रोहित को बताते हैं कि पंत हिटमैन को छक्के मारने की चुनौती दे रहा है। तभी रोहित पंत के मजे लेते हुए कहते हैं, "मेरे साथ उसे करना है? एक साल हुआ नहीं उसे क्रिकेट खेलते, छक्के का कॉम्पिटिशन कर रहा है।"

ये वीडियो फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है और वो इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, इससे पहले अभी टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर है और इस दौरान भी पंत के साथ रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव भी लाइव आए थे जहां उन्होंने ना सिर्फ फैंस के साथ बातें की थी बल्कि एमएस धोनी, युजवेंद्र चहल और आवेश खान के भी मज़े लिए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार