इंडियन प्री्मियर लीग (IPL) 2026 में लगातार हार का सामना कर रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। खबर है कि महेंद्र सिंह धोनी अगले कुछ दिनों में फिटनेस टेस्ट देंगे और अगर वोे फिटनेस टेस्ट में पास हो जाते हैं तो वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Advertisement

धोनी अब तक CSK के तीनों मैच नहीं खेल पाए हैं। IPL 2026 शुरू होने से पहले ही ये खबर आई थी कि पिंडली में खिंचाव के कारण वो शुरुआती दो हफ़्ते नहीं खेल पाएंगे।वो चेन्नई में रिहैब से गुजर रहे हैं और मैचों के लिए टीम के साथ सफ़र नहीं किया है। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर झारखंड का ये क्रिकेटर फिटनेस टेस्ट पास कर लेता है, तो वो शनिवार (11 अप्रैल) को चेन्नई में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ होने वाले CSK के अगले मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

Advertisement

बता दें कि उन्होंने दोबारा ट्रेनिंग शुरू कर दी है और अच्छी लय में दिख रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि CSK मैनेजमेंट धोनी को प्लेइंग इलेवन में वापस लाने की कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। ऐसे में अगर धोनी फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो भी शायद मैनेजमेंट उन्हें एक मैच में आराम दे सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर CSK के पिछले मुकाबले की बात करें तो आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए RCB ने 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में CSK की बल्लेबाजी शुरुआत से ही बिखर गई और टीम किसी तरह 207 रन तक पहुंच पाई। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार