Rohit Sharma Injury Update: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए रोहित शर्मा की वापसी का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने उनकी फिटनेस को लेकर अहम जानकारी दी है।
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस समय चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं और उनकी वापसी को लेकर फैंस लगातार इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब उनकी फिटनेस को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने यह साफ कर दिया है कि उनकी वापसी में अभी थोड़ा वक्त और लग सकता है।
दरअसल, मुंबई इंडियंस का सामना आईपीएल 2026 के 41वे मुकाबले में बुधवार (29 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है, लेकिन इस मुकाबले में भी रोहित शर्मा टीम का हिस्सा नहीं हैं। यह लगातार चौथा मैच था जब वो प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।
रोहित को 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके बाद से वो मैदान से दूर हैं और अपनी रिकवरी पर काम कर रहे हैं। मैच के टॉस के दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या ने रोहित की फिटनेस पर अपडेट देते हुए बताया कि वो अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। हार्दिक ने कहा, “रोहित को अभी कुछ और मैच लगेंगे, वो कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी उनकी फिटनेस उस स्तर पर नहीं है।” इस बयान से यह साफ हो गया है कि रोहित शर्मा को मैदान पर वापसी करने में अभी थोड़ा समय लगेगा और वो पूरी तरह फिट होने के बाद ही टीम में लौटेंगे।
सिर्फ रोहित ही नहीं, मुंबई इंडियंस इस मैच में क्विंटन डी कॉक और मिचेल सैंटनर के बिना भी खेल रही है। सैंटनर कंधे की चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जबकि डी कॉक कलाई की समस्या के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। डी कॉक की गैरमौजूदगी में टीम ने रयान रिकेल्टन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच के लिए
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), , विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गज़नफर।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा।