पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय बांगर का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स के पास शानदार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की एक टीम है और वो चाहे आईपीएल-13 खिताब जीते या हारे, उन्हें अपने खिलाड़ियों को अपने पास ही रखना चाहिए। दिल्ली कैपिटल्स पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है और मंगलवार शाम को खिताब के लिए उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा।

Advertisement

बांगर ने स्टार स्पोटर्स के क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, " दिल्ली को सतर्क रहना होगा। उनके पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का एक शानदार टीम है और उन्हें उनके साथ बने रहना चाहिए, भले ही वो खिताब जीते या नहीं। वे इसके करीब आ रहे हैं, यह बहुत दूर नहीं है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अगर वे खिलाड़ियों में वही विश्वास दिखाते हैं, जोकि उनके पास है, तो मुझे लगता है कि चैंपियनशिप उनके आसपास ही है।"

बांगर ने कहा, " जब खिलाड़ियों को नीलामी में चुना जाता है तो आपके पास उस तरह का तत्व हो सकता है। जब खिलाड़ियों का ट्रेड किया जाता है, तो इसका मतलब है कि टीम की ओर से खिलाड़ी को रिहा करने की एक स्पष्ट रणनीति है और जो टीम उस खिलाड़ी को खरीद रही है, उस खिलाड़ी को किस तरह की भूमिका निभानी है, जो विशेष खिलाड़ी को निभानी है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार