अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में मानव सुथार ने अपने डेब्यू मुकाबले को यादगार बना दिया। युवा स्पिनर ने पहली पारी में 6 विकेट लेकर भारतीय टीम की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही वह टेस्ट डेब्यू पर यह अवॉर्ड जीतने वाले भारत के चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में 23 साल के युवा ऑलराउंडर मानव सुथार ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। राजस्थान के इस खिलाड़ी को रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को आराम दिए जाने के बाद टीम इंडिया में मौका मिला था और उन्होंने इस अवसर को दोनों हाथों से भुनाया।

Advertisement

मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को जमने का मौका ही नहीं दिया। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 22 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट झटके। उनका यह प्रदर्शन किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा टेस्ट डेब्यू पर हासिल किए गए तीसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ों में शामिल हो गया।

उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान की पहली पारी सिर्फ 152 रन पर सिमट गई। जिसके चलते भारत ने 412 रन की विशाल बढ़त हासिल की और मेहमान टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया। दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 112 रन पर आउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला पारी और 300 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया।

हालांकि दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर (4 विकेट) और कुलदीप यादव (3 विकेट) ने भी शानदार गेंदबाजी की, लेकिन मैच का सबसे बड़ा आकर्षण मानव सुथार का डेब्यू प्रदर्शन रहा। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस उपलब्धि के साथ मानव सुथार टेस्ट डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारत के सिर्फ 9वें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों की खास क्लब में अपनी जगह बनाई है।

Advertisement

टेस्ट डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी:

  1. 1992 - प्रवीण आमरे
  2. 2006 - आरपी सिंह
  3. 2011 - रविचंद्रन अश्विन
  4. 2013 - शिखर धवन
  5. 2013 - रोहित शर्मा
  6. 2018 - पृथ्वी शॉ
  7. 2021 - श्रेयस अय्यर
  8. 2023 - यशस्वी जायसवाल
  9. 2026 - मानव सुथार
Also Read: LIVE Cricket Score

मानव सुथार के लिए यह सिर्फ एक सफल डेब्यू नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट में अपने आगमन का जोरदार ऐलान भी है। युवा स्पिनर ने दिखा दिया है कि आने वाले समय में वह टीम इंडिया के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार