एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड के चौथे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। हालांकि, भारत के साथ फाइनल कौन सी टीम खेलेगी इसका फैसला अभी होना बाकी है लेकिन इसी बीच हर क्रिकेट फैन इस सवाल का जवाब जानना चाहता है कि अगर बाकी बचे दोनों मुकाबलों में बारिश हो गई तो कौन सी टीम भारत के साथ फाइनल खेलेगी? 

Advertisement

अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कि अगर बाकी बचे दोनों मुकाबलों में बारिश हो गई तो श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश में से कौन सी टीम फाइनल खेलेगी। टीम इंडिया 4 अंक और 2.690 के नेट रन रेट के साथ पहले ही एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं, इस समय अंक तालिका में श्रीलंका 2 मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान की स्थिति भी ऐसी ही है लेकिन क्योंकि श्रीलंका का नेट रनरेट इस समय पाकिस्तान से बेहतर है इसलिए वो नंबर दो पर हैं।

Advertisement

वहीं, बांग्लादेश अपने पहले दोनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। इसलिए अब पाकिस्तान और श्रीलंका में से ही कोई टीम भारत के साथ फाइनल खेल सकती है। पाकिस्तान का दो मैचों के बाद नेट रन रेट -1.892 है। जबकि दो मैचों के बाद श्रीलंका का नेट रन रेट -0.200 है। ऐसे में अगर 14 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते श्रीलंका फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा।

Also Read: Live Score

ऐसे में पाकिस्तान बाहर हो जाएगा, जो कि इस समय बहुत कम लोग चाहते हैं। ज्यादातर फैंस भारत और पाकिस्तान के फाइनल की उम्मीद कर रहे हैं ऐसे में पाकिस्तान को हर हाल में श्रीलंका को हराना ही होगा और अगर ऐसा हुआ तो 17 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर से फाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं। इन हालातों में 15 सितंबर को भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाला मैच सिर्फ एक औपचारिक मैच बन जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार