7 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना अपने घर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

Advertisement

किस्मत और नाकामी से लड़ रही विश्व के नंबर-1 बल्लेबाज माने जाने वाले विराट कोहली की यह टीम बेंगलोर को अभी तक लगातार मैच हार मिली हैं। दिल्ली के खिलाफ वह जीत का खाता खोलना चाहेगी। 

बैंगलोर में
बैंगलोर में दोनों टीमों के बीच 10 मैच हुए हैं जिसमें 6 मैच में आरसीबी और 3 मैच में दिल्ली को जीत मिली है।

किससे बनाए हैं सबसे ज्यादा रन और चटकाए हैं विकेट

आरसीबी के लिए सर्वाधिक रन: 785 (विराट कोहली)

Advertisement

डीसी के लिए सर्वाधिक रन: 249 (ऋषभ पंत)

आरसीबी के लिए सर्वाधिक विकेट: 12 (युजवेंद्र चहल)

डीसी के लिए सर्वाधिक विकेट: 8 (हर्षल पटेल)

Advertisement

आरसीबी संभावित प्लेइंग XI

पार्थिव पटेल (wk), विराट कोहली (c), एबी डिविलियर्स, शिम्रोन हेटमीर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षदीप नाथ, पवन नेगी, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव / टिम साउदी, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग XI

Advertisement

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (w), कॉलिन इनग्राम, एक्सर पटेल, क्रिस मॉरिस / ट्रेंट बाउल्ट, राहुल तेवतिया, कागिसिस रबाडा, संदीप लामीचाने, इशांत शर्मा

भविष्यवाणी

आईपीएल 2018 में दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में दोनों दफा आऱसीबी की टीम ने चेस करते हुए मैच जीते थे। इस बार भी टॉस काफी अहम होगा और चेस करने वाली टीम मैच जीत सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार