आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। वैसे तो टूर्नामेंट के इतिहास में कई गेंदबाज़ों ने अपनी शानदार गेंदबाज़ी से टूर्नामेंट पर गहरी छाप छोड़ी है लेकिन अगर एक ही सीरीज़ में सबसे ज्यादा विकेट लेने की बात करें, तो न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर के नाम पर ये रिकॉर्ड दर्ज है।
1. अमेलिया केर
जी हां, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर (Amelia Kerr) का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। उन्होंने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024/25 में यूएई की धरती पर कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए सिर्फ 6 मैचों में 15 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 26 रन देकर 4 विकेट रहा। केर का औसत सिर्फ 7.33 और इकॉनमी 4.85 रही, जो उनके शानदार कंट्रोल को दिखाता है।
2. आन्या श्रबसोल
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की तेज गेंदबाज़ आन्या श्रबसोल (Anya Shrubsole) हैं। उन्होंने 2013/14 में बांग्लादेश में खेले गए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 13 विकेट हासिल किए थे। श्रबसोल ने पूरे टूर्नामेंट में बेहद किफायती गेंदबाज़ी की और सिर्फ 4.08 की इकॉनमी से रन दिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 रन देकर 3 विकेट रहा।
वहीं, ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी तेज गेंदबाज़ मेगन शूट (Megan Schutt) ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2019/20 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए। शुट का बेस्ट स्पेल 18 रन देकर 4 विकेट रहा। उनकी तेज़ और सटीक गेंदबाज़ी ने ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में काफी मजबूती दी थी। इन गेंदबाज़ों के आंकड़े ये साबित करते हैं कि टी-20 जैसे छोटे फॉर्मेट में भी गेंदबाज़ मैच का रुख बदल सकते हैं।