कौन है अंशुल कंबोज? मुंबई इंडियंस का गेंदबाज जिसने दलीप ट्रॉफी में 8 विकेट झटककर रचा इतिहास,ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने

Updated: Sun, Sep 15 2024 12:12 IST
Image Source: Twitter

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)  के गेंदबाज अंशुल कंबोज (Anshul Kamoj) ने इंडिया सी के लिए खेलते हुए दलीप ट्रॉफी(Duleep Trophy 2024)  के दूसरे राउंड के मैच में अनंतपुर क्रिकेट ग्राउंड 'बी' में इंडिया बी के खिलाफ 8 विकेट लेकर धमाल मचा दिया। हरियाणा के इस तेज गेंदबाज ने 69 रन देकर 8 विकेट हासिल किए और वह दलीप ट्रॉफी इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने पारी में 8 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

इससे पहले देबाशीष मोहंती (10/46) और अशोक डिंडा (8/123) ने यह कारनामा किया था। 

तीसरे दिन 5 विकेट हासिल करने के बाद कंबोज ने रविवार (15 सितंबर) की सुबह के सेशन में तीन विकेट लिए। कंबोज की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे इंडिया बी की पारी 332 रन पर सिमट गई। इंडिया बी के लिए कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने नाबाद 157 रन की पारी खेली इंडिया सी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 525 रन का विशाल स्कोर बनाया था, जिसमें ईशान किशन ने 111 रन की पारी खेली थी। 

कंबोज ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे एन जगदीशन (70) को आउट कर इंडिया सी को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद मुशीर खान, सरफराज खान, नीतिश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह को अपना शिकार बनाया।  जिसके चलते इंडिया बी का स्कोर 129/0 से 194/5 हो गया। 

कौन है अंशुल कंबोज ( Who is Anshul Kamoj)?

हरियाणा के करनाल में जन्मे कंबोज दाएं हाथ के तेज गेंदबाज होने के साथ-साथ दाएं हाथ के बल्लेबाज भी हैं। वह 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो यूथ टेस्ट मैचों में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेले थे। वह 2023-24 विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान खबरों में आए, जब उन्होंने 10 मैचों में 17 विकेट लिए थे। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

आईपीएल 2023 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) कैंप का हिस्सा बने। लेकि आईपीएल 2024 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा। उन्होंने आईपीएल 2024 में मुंबई के लिए तीन मैच खेले और दो विकेट लिए। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें