आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शुक्रवार को टीम इंडिया की घोषणा कर दी। टीम में स्टैंड बाय खिलाड़ी के तौर पर गुजरात के युवा तेज गेंदबाज अर्जन नागवासवाला (Who is Arzan Nagwaswalla) को भी मौका मिला है। 

Advertisement

23 साल के नागवासवाला 46 साल के बाद भारतीय पुरुष टीम में चुने जाने वाले पहले पारसी क्रिकेटर हैं। उनसे पहले फारुख इंजीनियर भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 1975 में खेला था। वहीं डायना एडुल्जी आखिरी पारिसी महिला क्रिकेट थी जो भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेली। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला साल 1993 में खेला था। 

Advertisement

वलसाड जिले के नारगोल गांव के पारसी समुदाय से आने वाले अर्जन नागवासवाला ने साल 2018 में बड़ौदा के खिलाफ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में पारी में 5 विकेट लेने के बाद वह चर्चा में आए थे। 

नागवासवाला ने गुजरात के लिए 16 फर्स्ट क्लास, 20 लिस्ट ए और 15 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 62, 39 और 21 विकेट चटकाए हैं।

नागवासवाला ने 2019-20 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 41 विकेट हासिल किए थे। इस सीजन रणजी ट्रॉफी तो नहीं हुई लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने गुजरात के लिए 19 विकेट अपने खाते में डाले, जिसके चसते उन्हें भारतीय टीम मेंजगह बनाने में मदद मिली। 

भारतीय टीम में चुने गए पारसी क्रिकेटर (Parsi Cricketers To Have Played For India) 

Advertisement

फिरोज एडुलजी पलिया

सोराबजी होर्मासजी मुंचरेश कोलाह

रुस्तमजी जमशेदजी

Advertisement

खेरशेद रुस्तमजी मेहरोमजी

रुसितोमजी शेरियार मोदी

जमशेद खुदाद ईरानी

Advertisement

केकी खुर्शेदजी तारापोर

पहलन रतनजी उमरीगर

नरीमन जमशेदजी ठेकेदार

Advertisement

रुसी फ्रामरोज सुरती

फारूख इंजीनियर

डायना एडुल्जी

Advertisement

रुसी जीवनभोई - रिजर्व विकेटकीपर - भारत का वेस्टइंडीज दौरा 1971 

अर्जन नागवासवाला - स्टैंडबाय
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार