Also Read: Live Score

Advertisement

Fastest Bowler of IPL 2024: मयंक यादव (Who is Mayank Yadav) 21 वर्षीय तेज गेंदबाज, जिन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता और मैच पंजाब किंग्स के छिनकर लखनऊ सुपर जायंट्स के पाले में लेकर आए। उन्होंने लगातार 150 kmph की स्पीड से गेंदबाजी की और टूर्नामेंट की सबसे तेज गेंद डाली, जिसकी स्पीड 155.8 kmph थी। आइए बताते हैं कि मयंक यादव हैं कौन?

 
  1. मयंक घरेलू सर्किट हैं दिल्ली के लिए खेलते हैं और विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले के दौरान पूर्व भारतीय खिलाड़ी विजय दहिया की नजर उनपर पड़ी थी। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले ये हुआ, जिसके बाद इस युवा खिलाड़ी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा और उस समय दहिया इस फ्रेंचाइजी के असिस्टेंट  कोच थे।
  2. पहले सीजन में मयंक को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। पिछले सीजन मोहसिन खान के चोटिल होने के बाद मयंक को खेलने का मौका मिल सकता है। लेकिन वह खुद हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे।
  3. हाल ही में उन्होंने दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 4 मैच में 5 विकेट लिए थे। सेमीफाइनल में वह दिल्ली के बेस्ट गेंदबाज रहे थे, जहां टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में 5 मैच में 6 विकेट चटकाए थे। 
  4. इन दोनों टूर्नामेंट से पहले नॉर्थ जोन की टीम के लिए 2023 देवधर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैच में 17.58 की औसत से 12 विकेट लिए थे।
  5. मयंक ने सिर्फ एक फर्स्ट क्लास मैच खेला है, दिसंबर 2022 में महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले से उन्होंने फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। उस मैच में मयंक ने 2 विकेट हासिल किए थे, फिर इस फॉर्मेट में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। 
  6. मैच के बाद प्रैस क्रॉफ्रेंस में मयंक यादव ने खुलासा किया कि साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन उनके आइडल हैं। मजेदार बात यह रही कि स्टेन ने खुद मयंक के आईपीएल डेब्यू पर उनकी जमकर तारीफ की औऱ कहा- मयंक यादव आप कहां छुपे हुए थे। 
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार