आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में गुरुवार (9 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एक बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की, जिसमें 21 साल के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी हीरो बनकर उभरे।

Advertisement

मुकुल चौधरी ने इस मुकाबले में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन की धमाकेदार पारी खेली और हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया। जब वह क्रीज पर आए, तब पारी का 13वां ओवर चल रहा था और LSG 104 रन के स्कोर पर 5 अहम विकेट खो चुका था। कुल मिलाकर टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। यही नहीं इसके बाद भी विकेट गिरते रहे, लेकिन मुकुल ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी।

Advertisement

आपको बता दें मुकाबला इतना रोमांचक हो गया था कि आखिरी ओवर में LSG को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे, लेकिन मुकुल चौधरी ने इस ओवर में दो छक्के ठोकते हुए टीम को आखिरी गेंद पर जीत दिला दी।

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकुल चौधरी को 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने इस पारी से अपने चयन को पूरी तरह सही साबित कर दिया है।

मुकुल चौधरी घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। उन्होंने जनवरी 2023 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। इस फॉर्मेट में उन्होंने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 17.16 की औसत से 103 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 45 रन रहा है।

टी20 क्रिकेट में मुकुल ने अक्टूबर 2023 में झारखंड के खिलाफ डेब्यू किया था और 7 मैचों में 226 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 37.66 का रहा है। लिस्ट ए क्रिकेट में मुकुल ने दिसंबर में मध्य प्रदेश के खिलाफ डेब्यू किया। इस फॉर्मेट में उन्होंने 5 मैचों में 14.2 की औसत से 71 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मुकुल का हालिया शानदार प्रदर्शन पिछले साल दिसंबर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में देखने को मिला था। इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 5 पारीयों में 198.85 के स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए थे और यही फॉर्म अब आईपीएल में भी नजर आ रही है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार