Who is Swami Dayanand Giri: विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। फोटो में विराट- अनुष्का को आश्रम में स्वामी जी के आगे हाथ जोड़े हुए देखा जा सकता है। दरअसल, बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से ठीक पहले किंग कोहली अनुष्का के साथ स्वामी दयानंद गिरी (Swami Dayanand Giri) के आश्रम ऋषिकेश पुहंचे हैं। स्वामी दयानंद गिरी कौन हैं? इस सवाल का जवाब हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से देने की कोशिश करेंगे।

Advertisement

पीएम मोदी के गुरू हैं स्वामी दयानंद गिरी: खबरों की मानें तो स्वामी दयानंद गिरि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी गुरु हैं। साल 2015 में मोदी जी को स्वामी दयानंद गिरि के आश्रम में जाकर उनसे आशिर्वाद लेते हुए देखा गया था। पीएम मोदी के स्वामी दयानंद गिरि के आश्रम में जाने के बाद से अबतक कई दिग्गज यहां शिरकत कर चुके हैं।

Advertisement

देश-विदेश में दी वेदांत की शिक्षा: शंकर परंपरा के वेदांत और संस्कृत के शिक्षक स्वामी दयानंद गिरि का निधन सितंबर, 2015 में हुआ था। साल 2000 में ऑल इंडिया मूवमेंट फॉर सेवा संस्था की स्थापना कर उन्होंने लोगों के उत्थान का काम किया था। स्वामी दयानंद गिरि ने करीब 50 सालों तक देश और विदेश में वेदांत की शिक्षा दी।

संयुक्त राष्ट्र की तरफ से किया गया था सम्मानित: स्वामी दयानंद गिरि ने ऋषिकेश स्थित अपने इस आश्रम की स्थापना 1960 के दशक में की थी। साल 2005 में संयुक्त राष्ट्र की तरफ से उन्हें अवॉर्ड देकर सम्मानित भी किया गया था। इसके अलावा स्वामी दयानंद गिरि ऋषिकेश में दयानंद सरस्वती आश्रम और कोयंबटूर में अर्श विद्धा गुरुकुलम के शिक्षक थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार