2024 ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग अपने रोमांचक फिनिशर्स, हाई-स्कोरिंग गेम और खिलाड़ियों के विश्व स्तरीय प्रदर्शन के कारण क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही है। इस टी20 लीग में क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी, मोहम्मद आमिर और अन्य कुछ सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर खेल रहे हैं। इस लीग में क्रिकेटर्स ने तो फैंस का मनोरंजन किया ही है लेकिन एक और चीज जिसने फैंस का ध्यान खींचा है वो है इस टी-20 टूर्नामेंट को होस्ट कर रही टीवी एंकर।

Advertisement

इस टी-20 लीग के लिए टीवी प्रेजेंटर के तौर पर काम कर रही येशा सागर ने अपनी खूबसूरती और लुक्स के चलते फैंस का काफी ध्यान आकर्षित किया है।येशा तब से चर्चा में हैं जब से वो ग्लोबल टी-20 कनाडा टूर्नामेंट के लिए टीवी प्रेजेंटर के तौर पर वायरल हुई हैं। वो क्रिकेटरों के साथ इंटरव्यू ले रही हैं और प्री और पोस्ट-मैच शो होस्ट कर रही हैं।

Advertisement

टूर्नामेंट के दौरान ही येशा सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। लेकिन प्रेजेंटर के तौर पर काम करने से पहले येशा कनाडा में एक मॉडल और एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उनका जन्म लुधियाना, पंजाब में हुआ था और पढ़ाई पूरी करने के बाद 2015 में वो कनाडा चली गईं। येशा को परमीश वर्मा, गुड सिद्धू, अर्श बेनीपाल, गिप्पी ग्रेवाल, कुलबीर जिंझर और प्रेम ढिल्लों जैसे कलाकारों के साथ कई म्यूज़िक वीडियो में देखा गया है। पंजाबी म्यूज़िक वीडियो में अभिनय करने के बाद भी उन्हें काफ़ी लोकप्रियता मिली।

येशा मैग्नम न्यूट्रास्युटिकल्स, प्रिसिज़न न्यूट्रिशन और रिवाइव सुपरफ़ूड्स जैसे लोकप्रिय विज्ञापनों के साथ भारत की शीर्ष फ़िटनेस इन्फ्लुएंसर्स में से एक के रूप में उभरी हैं। येशा सोशल मीडिया पर भी काफ़ी सक्रिय रही हैं और अक्सर लुभावने पोस्ट शेयर करती नज़र आती हैं। इस समय ग्लोबल टी-20 कनाडा में वो एक बार फिर से फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार