25 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार (26 दिसंबर) से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है। लंबे समय से फ्लॉप चल रहे केएल राहुल औऱ मुरली विजय को बाहर कर दिया गया है। वहीं मयंक अग्रवाल को टीम में मौका मिला है, जो इस मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। 

Advertisement

इसके अलावा तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठाया गया है, उनकी जगह स्पिनर रविंद्र जडेजा को टीम में वापस बुलाया गया है। 

Advertisement

बता दें कि मयंक पहले टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन ओपनर पृथ्वी शॉ के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने के बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया। मयंक भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 295वें खिलाड़ी बनेंगे।  

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम

विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह

'तीसरे टेस्ट में नई ओपनिंग जोड़ी के साथ भारत की टीम मैदान पर उतरेगी। एक तरफ जहां फैन्स चाह रहे हैं कि रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल को ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी कराई जाए तो वहीं पूर्व कोच अनिल कुंबले का मानना है कि मयंक अग्रवाल के साथ हनुमा विहारी ओपनिंग की भूमिका बखुबी निभा सकते हैं।

Advertisement

ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर में ओपनर के तौर पर भारत की टीम किस बल्लेबाज पर विश्वास करती है।'

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार